शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट कोतवाली के सामने राजधानी मार्ग पर दिवंगत संध्या भारती की स्मृति में भव्य भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी पुण्य स्मृति में सेवा और जनकल्याण का संदेश देना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि एवीएस न्यूज़ चैनल के उन्नाव ब्यूरो प्रमुख राजेश भारती की धर्मपत्नी संध्या भारती का 18 मई 2025 को निधन हो गया था। उनका जन्मदिन प्रतिवर्ष 2 जुलाई को मनाया जाता था। इस वर्ष उनके जन्मदिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए भंडारा एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को प्रसाद एवं शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एवीएस न्यूज़ चैनल की पूरी टीम एवं यूपी हेड वीरेंद्र कुमार धानुक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पत्रकार दानिश खान, अश्वनी कुमार गौतम, सुमन मिश्रा, तारिक निजामी सहित अनेक पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता, भाजपा नेता एवं हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विमल द्विवेदी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित उन्नाव सदर नगर पालिका के सभासद कुंवर विनय सिंह तथा गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं संदेश फाउंडेशन के संस्थापक संदीप पांडे उपस्थित रहे।
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता शशिकांत, मोहित पांडे, इंद्रजीत, गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह, चौकी प्रभारी बालूघाट, चौकी प्रभारी बिंदानगर, चौकी प्रभारी पश्चिमी सहित गंगाघाट कोतवाली के पुलिसकर्मी एवं एसओजी टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
भंडारे एवं शरबत वितरण में आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए दिवंगत संध्या भारती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिवंगत संध्या भारती की स्मृति में भव्य भंडारा व शरबत वितरण, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद