कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को छावनी अस्पताल के सामने स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सपा कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रही है। जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाना पार्टी की परंपरा है।
इस अवसर पर समाजसेवी शौहराब खान, अयाज खान, महानगर महामंत्री बंटी सिंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिंटू यादव, महानगर प्रवक्ता रजत मिश्रा, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, रईस अहमद, अशफाक, मोहम्मद काजिम अजमेरी, ताज मोहम्मद, शेरू, सिंपल सिंह, फैयाज अंसारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दीं।
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा का पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश