भीमसेन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी, ढाई घंटे बाद बहाल हुआ रेल संचालन

कानपुर-कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे भीमसेन के पास अचानक बेपटरी (डीरेल) हो गए हादसा देर रात करीब 2:15 बजे हुआ, जिसके बाद से रेलवे ट्रैक पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तकनीकी टीम को मौके पर रवाना किया गया कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर प्रयागराज की ओर बढ़ रही थी जैसे ही ट्रेन झकरकटी के आगे भीमसेन के पास पहुंची, उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए खतरे को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई आपात स्थिति को देखते हुए पायलट ने लगातार तीन बार सायरन बजाए, जिससे रात के सन्नाटे में आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया मालगाड़ी के डीरेल होने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था तकनीकी टीम और रेलवे के आला अधिकारियों की देखरेख में करीब ढाई से तीन घंटे तक कड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाकर अब व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है घटना की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज के बीच मालगाड़ियों के लिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का स्पेशल रूट है इस रूट पर केवल मालगाड़ियों का ही संचालन होता है, इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा हादसे के कारण कुछ समय के लिए मालगाड़ियों का आवागमन जरूर प्रभावित हुआ था, जिसे अब सामान्य कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद