लखनऊ अग्निकांड के बाद अलर्ट: कानपुर कमिश्नरेट चलाएगा 3 दिवसीय अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण अभियान

कानपुर-दिनांक 26 से 29 जून 2026 तक कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों एवं अस्पतालों के संचालकों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, फायर सर्विस एवं विद्युत विभाग के विशेषज्ञ अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे लखनऊ की हालिया अग्निकांड घटना के दृष्टिगत संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से अभियान संचालित किया जा रहा है पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल के निर्देशानुसार जन-सुरक्षा एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम व बचाव के उद्देश्य से दिनांक 26 जून 2026 से 29 जून 2026 तक 03 दिवसीय विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान फायर विभाग के विशेषज्ञों द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही अग्नि शमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक डेमो सभागार के बाहर आयोजित कर प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया की जानकारी दी जाएगी हाल ही में लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के दृष्टिगत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि कानपुर नगर में इस प्रकार की किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके तथा विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के संस्थानों के संचालकों को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकासी, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है दिनांक 26.06.2026 समय 11:00 बजे कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों के संचालकों के साथ प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, दिनांक 27.6.2026 समय 11:00 बजे होटल संचालकों के साथ प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, दिनांक 29.06.2026 समय 11:00 बजे अस्पताल (हॉस्पिटल) संचालकों के साथ प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम उक्त कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग (फायर सर्विस), विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी प्रतिभाग करेंगे, जो प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रभावी उपायों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे कमिश्नरेट कानपुर नगर का उद्देश्य विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संस्थानों को सक्षम एवं तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद