एडीजी ने किया एसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण

कन्नौज/कानपुर- अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद कन्नौज भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की।
एडीजी ने प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय और जनशिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों की अद्यतन स्थिति जांची। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी अभिलेख समय से अपडेट रखे जाएं और कार्यों का निष्पादन पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और दक्षता के साथ किया जाए।
उन्होंने जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हो।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी हरीश चन्दर, एसपी विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद