होर्डिंग्स विवाद पर सपा का विरोध

पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग, माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप

कानपुर। कानपुर महानगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए कथित आपत्तिजनक होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।समाजवादी पार्टी ने इसे शहर का सौहार्द बिगाड़ने और राजनीतिक दुर्भावना फैलाने की सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर के कृष्णानगर, श्यामनगर, चकेरी समेत कई इलाकों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ भ्रामक, अभद्र और भड़काऊ होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।सपा नेताओं के अनुसार, इन होर्डिंग्स पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है ।महिला विरोधी सपाई, बेटियों की चीखें, गुंडों का शोर, सपा राज में यही था दौर। पार्टी का कहना है कि इस तरह के नारे केवल राजनीतिक द्वेष फैलाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, जिनका मकसद शहर का शांतिपूर्ण वातावरण खराब करना और समाज में तनाव उत्पन्न करना है।लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण” — हाजी फजल महमूद सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानपुर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का शहर है, जहां हमेशा सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल कायम रही है। ऐसे में कुछ शरारती तत्व जानबूझकर राजनीतिक माहौल को दूषित करने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी दल या नेता के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक प्रचार कर शहर की शांति को प्रभावित करना पूरी तरह गलत और निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ऐसे होर्डिंग्स तत्काल हटवाए जाएं तथा इन्हें लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए खतरनाक हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और संबंधित होर्डिंग्स लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में चर्चा का विषय बने होर्डिंग्स
विवादित होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शहर के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की भड़काऊ सामग्री लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक मतभेदों को सार्वजनिक अशांति का कारण नहीं बनने देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद