स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान‘आदिशिव हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का हुआ उद्घाटन

कानपुर। दक्षिण कानपुर के केशव नगर (डब्ल्यू ब्लॉक) में मंगलवार को अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल का शुभारंभ प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव के पिता राजेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ में मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ट्रॉमा केयर, आईसीयू, एनआईसीयू, मॉड्यूलर ओटी, डिजिटल एक्स-रे तथा अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित किया गया है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन को किफायती दरों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र पटेल ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल दक्षिण कानपुर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का बुके, शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। क्षेत्रीय लोगों और उपस्थित अतिथियों ने ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ की इस नई शुरुआत को कानपुर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद