हॉस्पिटल ओनर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन, डॉ. अजय पाल बने अध्यक्ष

कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित हॉस्पिटल ओनर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में डॉ. अजय पाल को अध्यक्ष, प्रो. (डॉ.) महेंद्र वर्मा को प्रमुख सचिव तथा डॉ. जे.सी. विश्वास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नई टीम के गठन के साथ संगठन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। चिकित्सकों और अस्पताल संचालकों ने कहा कि संगठन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा तथा अस्पताल संचालन में आने वाली समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान का प्रयास करेगा।
बैठक में डॉ. सी.एम. कटियार, जय सिंह पाल, कुलदीप सिंह, आलोक राठौर, रोहित गुप्ता, आदर्श द्विवेदी, विनय साहू, अवनीश त्रिपाठी और मणिकांता शुक्ला समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद