24 घंटे में लुटेरा ऑटो चालक गिरफ्तार

रेलबाजार पुलिस ने मूक-बधिर युवक से लूट का किया खुलासा, नकदी और सुनने की मशीन बरामद

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मूक-बधिर युवक के साथ हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, अटैची, कपड़े और पीड़ित की सुनने की मशीन भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी दीपक कुमार के साथ 13 मई को छिनैती की घटना हुई थी। मामले में पीड़ित की बहन नीलम देवी ने 24 मई को रेलबाजार थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पूर्वी जोन के डीसीपी और एसीपी के निर्देशन में थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीओडी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी ऑटो चालक मुकीम निवासी बेगमपुरवा, बाबूपुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित के ₹2700 नकद, अटैची, कपड़े और सुनने की मशीन बरामद की। वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पीड़ित मूक-बधिर युवक है, जिसके साथ संवेदनहीनता दिखाते हुए लूट की गई थी। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमान सिंह समेत रेलबाजार पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद