जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग कैंप शुरू, खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष जोर

कानपुर। जे० एन० टी० अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण एवं चयन कैंप गुरुवार से कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हो गया। कैंप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राहुल सपरू के मार्गदर्शन में हुआ। क्रिकेट कोच दिनेश के साथ उन्होंने टीम गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ कराई।
संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए कुल 12 टीमों का गठन किया जाएगा। कैंप आयोजित करने का उद्देश्य सभी टीमों को संतुलित और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
कैंप के पहले दिन 17 खिलाड़ियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। उनकी अंतिम चयन प्रक्रिया मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को कैंप के बाद खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में आंखों और दांतों की जांच की जाएगी। नेत्र परीक्षण कानपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ० फारूख आलम अंसारी की देखरेख में होगा, जबकि दंत जांच शिविर डॉ० प्रियंका भडेजा, डॉ० रिदिमा तिवारी और डॉ० रिजा फारूख की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। संस्था की ओर से इस वर्ष खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की नई पहल की गई है। आयोजकों का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य ही खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सबसे बड़ी कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद