बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में श्रद्धा और उत्साह से मनी रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को विश्वविख्यात साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान विभूति रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा VII-C की छात्रा कु. अर्पिता ने अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण देते हुए गुरुदेव टैगोर के जीवन, साहित्यिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
वहीं कक्षा VIII के छात्र भे. अस्तित्व ने टैगोर के प्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक बना दिया। इसके बाद कक्षा VII-A के छात्र भे. आकर्ष ने हिंदी में प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत करते हुए गुरुदेव टैगोर के राष्ट्रप्रेम, मानवता और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विचार साझा किए।
समारोह का समापन राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को गुरुदेव टैगोर के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा साहित्य, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद