थार चोरी का खुलासा—पनकी पुलिस ने दो चोर दबोचे

सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी, भेजे गए जेल

कानपुर नगर। पनकी थाना पुलिस को एक अज्ञात चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 30 अप्रैल को एक प्रॉपर्टी डीलर पनकी मंदिर दर्शन करने गया था, इसी दौरान उसकी थार गाड़ी चोरी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने पनकी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक कल्याणपुर के केशवपुरम क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा चौबेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आगे भी इस तरह की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद