सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल, कैंट में आईसीएसई-आईएससी का शानदार परिणाम

कानपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल, कैंट में 30 अप्रैल 2026 को घोषित आईसीएसई एवं आईएससी परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।आईसीएसई में आरिका त्यागी ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रितिशा मिश्रा 97.6% के साथ द्वितीय, अवनीत कौर गांधी 97.4% के साथ तृतीय, पल्लवी सिंह 96.8% के साथ चौथे तथा सौम्या ओमर 96.5% के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।आईएससी में अनुष्का चौहान ने 99% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दर्शिका गुप्ता एवं विनी अग्रवाल 97.75% के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं, नित्या अग्रवाल 97.25% के साथ तृतीय, अंजलना नूर 97% के साथ चौथे तथा ज़ारा राशिद 96.50% के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई छात्राओं ने 100% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। आईसीएसई में आरिका त्यागी, रितिशा मिश्रा, अवनीत कौर गांधी, भव्या सिंह, आराध्या दीक्षित, आनंदिता त्रिपाठी, सिद्रा फातिमा, पल्लवी सिंह, सौम्या ओमर, अनन्या शर्मा, आयत फातिमा, आशिता पटेल, शताक्षी सिंह, तृप्ति वर्मा, राधिका सेठ एवं आदिश्री त्रिपाठी शामिल रहीं।वहीं आईएससी में अनुष्का चौहान, हर्षिता शुक्ला, दर्शिका गुप्ता, नित्य अवस्थी, उजरा राशिद एवं विनी अग्रवाल ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स स्ट्रीम में मायरा हक ने 98.25% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। निष्ठा गुप्ता 97.25% के साथ द्वितीय, इनाया नदीम 96.50% के साथ तृतीय, हर्षिता शुक्ला 95.75% के साथ चौथे तथा पावनी गुप्ता 95.50% के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद