बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बटोरीं तालियां, मेट्रो स्टेशन बना सांस्कृतिक मंच

‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर आयोजन

कानपुर। कानपुर मेट्रो द्वारा ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर ‘सिंगर्स की दुनिया’ संस्था के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने यात्रियों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुबह से सजा रहा मंच

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्टेशन परिसर कुछ देर के लिए एक सांस्कृतिक मंच में बदल गया।

बाल कलाकारों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इद्या मिश्रा ने शास्त्रीय नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अवंतिका, प्रियांशी मिश्रा, आदर्श और रेयांशा ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

संगीत ने बनाया माहौल सुरीला

इसके बाद संगीत प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। दिव्या, अंकित, भानुदय, अनाया अग्रवाल, विकास मौर्य और शैलेंद्र ने ‘आगे भी जाने न तू’, ‘बुलेया’, ‘मेरी सांसों में बसा है’ और ‘आशाएं’ जैसे लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी। श्रोताओं ने इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा।

प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

कानपुर मेट्रो की ‘शो योर टैलेंट’ पहल का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है। कलाकारों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेट्रो अब सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद