अजय, शिवांश और एकता ने टॉप कर बढ़ाया संस्थान का मान
कानपुर। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में शास्त्री नगर, काली मठिया स्थित ग्रो अप क्लासेस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। संस्थान की इस उपलब्धि से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर गौरव यादव ने बताया कि इस वर्ष सभी छात्र सफल हुए हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगातार बेहतर परिणाम देना संस्थान की प्राथमिकता रही है।
परिणाम में अजय ने 91% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिवांश 90% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं एकता ने 89% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर छात्रों की सफलता से संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है।
शानदार परिणाम के बाद कोचिंग परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। डायरेक्टर गौरव यादव एवं शिक्षक रमेश गुप्ता ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि सही दिशा में पढ़ाई और समय-समय पर मार्गदर्शन मिलने से ही यह सफलता संभव हो पाई।
अभिभावकों ने भी संस्थान पर भरोसा जताते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि ग्रो अप क्लासेस ने बच्चों को बेहतर माहौल और सही दिशा प्रदान की, जिससे वे अच्छे अंक हासिल कर सके। टॉपर छात्रों ने अपने भविष्य के लक्ष्य साझा करते हुए बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं और आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना उनका सपना है। इस अवसर पर डायरेक्टर गौरव यादव ने नए सत्र के विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि एडमिशन लेने से पहले दो-तीन दिन डेमो क्लास जरूर लें, ताकि वे संस्थान के शिक्षण स्तर को समझ सकें और सही निर्णय ले सकें।