कानपुर ।
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वार्ड-55 गुजैनी स्केप के कि.मी. 1.200 पर बनने वाले नए पुल का विधिवत पूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 85.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्रीय जनता के लिए राहत भरा साबित होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर हिस्से को बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि गुजैनी क्षेत्र में इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुल बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से भी स्थानीय लोगों को निजात मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुल निर्माण की पहल के लिए विधायक का आभार जताया। लोगों का कहना है कि इस पुल के बन जाने से गुजैनी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दैनिक आवागमन आसान होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पावा, पार्षद वंदना शर्मा, अंजली दीक्षित, नीरज गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, आदर्श दीक्षित, विनोद मिश्रा, संजय गुप्ता, सोनू मिश्रा, गुंजन शर्मा, राजन शुक्ला, हर्षित चौहान, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अशोक सोनी, नंदकुमार चौहान, चंदन सिंह, अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार, जूनियर इंजीनियर गोविंद, प्रीतेश, विजय विश्वकर्मा, अजय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गुजैनी में नए पुल का शिलान्यास, 85 लाख की परियोजना शुरू