कानपुर-शहर में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम) की विशेष टीम ने रामादेवी से सरसौल रोड तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर 11 अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान भारी अनियमितताएं मिलने पर एक अस्पताल को मौके पर सील कर दिया गया, जबकि 9 अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है नोडल अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आरएस हॉस्पिटल में गंभीर खामियां और नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है इसके अलावा अन्य चिकित्सालयों में भी मानकों की अनदेखी पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है उनमें शामिल हैं आरसी एंड आरडी हॉस्पिटल, डिलाइट हॉस्पिटल और कानपुर हॉस्पिटल, उमंग हॉस्पिटल और प्रसंशा हेल्थ केयर, नमामी हॉस्पिटल और रमेश हॉस्पिटल, श्री राम हॉस्पिटल एंड जच्चा-बच्चा केंद्र व माया हॉस्पिटल, निरीक्षण की इस कार्रवाई के बीच हरि कुसुम हॉस्पिटल में स्थिति संतोषजनक पाई गई टीम ने पाया कि यहाँ चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं और अस्पताल निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि नर्सिंग होम्स का पंजीकरण और संचालन नियमानुसार ही होना चाहिए बिना डिग्री धारक स्टाफ या बिना लाइफ सपोर्ट सिस्टम के चल रहे केंद्रों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, उनके जवाब संतोषजनक न होने पर उनके लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं नोडल अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता निजी अस्पताल संचालक शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा सीलिंग और वैधानिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
रामादेवी मार्ग पर छापा: 1 अस्पताल सील, 9 को नोटिस