कानपुर:
फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के लिए यह गर्व और उत्सव का अवसर रहा, जब इसके विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। कई छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान महापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने 100% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसी क्रम में फिजिक्सवाला के तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र ‘पीडब्ल्यू विद्यापीठ’ द्वारा कानपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
कानपुर के प्रमुख प्रदर्शनकर्ताओं में अवनी मिश्रा (99.20%), प्रखर कटियार (98%) और अवनी सिंह (97.60%) शामिल रहीं।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए वैभव अरोड़ा ने बताया कि नियमित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि मिली। अमोलिक पंडिता ने कहा कि बार-बार पुनरावृत्ति और सैंपल पेपर हल करना उनकी सफलता का प्रमुख कारण रहा। वहीं आयुष्मान महापात्रा ने अनुशासन और सुव्यवस्थित अध्ययन योजना को अपनी सफलता की कुंजी बताया।
फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी Alakh Pandey ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और सही शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है।
गौरतलब है कि इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परिणाम यह दर्शाते हैं कि सुनियोजित ऑनलाइन और मिश्रित शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पीडब्ल्यू छात्रों ने 10वीं बोर्ड में लहराया परचम