पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, 24 घंटे में वारदात का खुलासा

कानपुर:
शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 अप्रैल को हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अनुसार 16 अप्रैल को सिंह ढाबा के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोहित निषाद को निशाना बनाते हुए तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और ₹5000 नकद लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय पुलिस टीम शुक्रवार देर रात फत्तेपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक समेत गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना खान (निवासी जूही) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई पल्सर बाइक, ₹1200 नकद, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बर्रा थाना पुलिस के अनुसार घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुन्ना खान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद