कानपुर-रामादेवी स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ जितेंद्र शर्मा एवं मैनेजर रणधीर सिंह चौहान के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए क्रिकेट खिलाड़ी एवं आचार्य नगर निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इस अस्पताल के ऊपर मुख्य चिकित्साधिकारी का आशीर्वाद बना हुआ है जिसके चलते चिकित्सा नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि बीते वर्ष जुलाई माह में उपचार के दौरान उनकी मां का यहां पर निधन हो गया था जिसके बाद से वहां अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं बावजूद इसके अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है यहां तक मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा अस्पताल प्रशासन का पक्ष लेते हुए उन्हें फटकार कर भगा दिया था इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से उनके ऊपर रंगदारी का मुकदमा भी बीते दिनों चकेरी थाने में दर्ज कराया गया पीड़ित ने लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।
मां की मौत के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहा खिलाड़ी, कैलाश मेडिकल सेंटर पर गंभीर आरोप