MR टीकाकरण अभियान शुरू

कानपुर। जनपद में मीजल्स-रूबेला (MR) संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंट से ORI (आउटब्रेक रिस्पॉन्स इम्यूनाइजेशन) अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत संबंधित क्षेत्र में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में 200 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि शत-प्रतिशत बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके और संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए लगातार टीके लगाए जाते हैं। इसी क्रम में मीजल्स-रूबेला संक्रमण के हालिया मामलों को देखते हुए यह विशेष ORI अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी में बच्चों को बुखार आने के बाद शरीर पर लाल चकत्ते (रैश) दिखाई देते हैं, जो संक्रमण के संकेत हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि शासन और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य खसरा-रूबेला जैसी गंभीर बीमारी का पूर्ण उन्मूलन करना है। इसी उद्देश्य से जनपद में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर पात्र बच्चे तक टीकाकरण पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। साथ ही स्वास्थ्य टीमों को भी पूरा सहयोग दें, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डिप्टी सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद