अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कानपुर दक्षिण में दीपोत्सव, भाजपा की तैयारियां तेज

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला इकाई ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
जयंती की पूर्व संध्या (13 अप्रैल) पर जिले के सभी अंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर दीपोत्सव और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक समरसता और समानता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल को सुबह स्वच्छता अभियान और शाम को दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में जिला महामंत्री सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद