केडीए की कार्रवाई: 800 वर्ग मीटर अवैध निर्माण सील

कानपुर/उन्नाव में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1बी के ओएसडी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
टीम ने दो प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की। पहला, उन्नाव के नेहरू बाग गेट नंबर-3 मगरवारा में, जहां मोहम्मद शाहबुद्दीन, मोहम्मद एहतिशाम व अन्य द्वारा करीब 700 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के आरसीसी कॉलम खड़े कर निर्माण कराया जा रहा था, जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया।
दूसरा, कानपुर के सिंहपुर बाजार क्षेत्र में प्लॉट संख्या-183 के सामने जितेन्द्र सिंह व अन्य द्वारा करीब 250 वर्ग मीटर में जी+4 (पांच मंजिला) भवन का निर्माण किया जा रहा था। इसे भी अनाधिकृत पाते हुए प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की।
दोनों परिसरों को संबंधित थानों की पुलिस अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया जारी है।
डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों का सर्वे कराया गया है। इसी क्रम में ग्राम गंभीरपुर कछार में 5 अवैध प्लाटिंग चिन्हित की गई हैं, जिन पर 4 अप्रैल को ध्वस्तीकरण और सीलिंग की बड़ी कार्रवाई प्रस्तावित है।
केडीए ने लोगों से अपील की है कि केवल स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें और खरीद से पहले नक्शा व ले-आउट की पूरी जांच करें। अभियान के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल सहित अन्य कर्मचारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद