इलाज में लापरवाही या मौत का सौदा? मासूम की मौत से मचा हड़कंप

कानपुर

कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 12 वर्षीय मासूम अर्सलान की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गलत इंजेक्शन या दवा दिए जाने के बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला।
मृतक अर्सलान कन्नौज के गुरसहायगंज का निवासी था। पिता मोहम्मद राशिद के अनुसार, इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की तबीयत तेजी से खराब हुई, मगर पूरी रात कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। आरोप है कि सुबह तक भी समुचित इलाज नहीं मिल पाया, जिससे बच्चे की जान चली गई।
घटना के बाद परिजनों ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी विनीत चौधरी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद