चट्टा हटाओ अभियान में 19 मवेशी जब्त

कानपुर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘चट्टा हटाओ और पशु जब्तीकरण’ अभियान के तहत गुरुवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 19 मवेशियों को जब्त कर गौशाला भेजा।
अभियान के दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर (बसंत विहार), नौबस्ता और वाई ब्लॉक (किदवई नगर) के आसपास से अवैध रूप से पाले जा रहे 4 भैंस और 15 गायों (बछड़ों सहित) को कब्जे में लिया गया। इसके अलावा 19 मार्च 2026 को ही नगर निगम सीमा के विभिन्न क्षेत्रों से 22 आवारा पशुओं को भी पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया।
पशु कल्याण विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवारा पशु छोड़ने वाले मालिकों और चट्टा संचालकों पर सख्ती बरती गई है। अब तक कुल ₹56.26 लाख का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ कानपुर नगर निगम प्रदेश के 17 नगर निगमों में जुर्माना वसूली के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
इस कार्रवाई में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार सहित प्रवर्तन दल के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शहर में अवैध रूप से पशु पालने या आवारा पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद