पीएसी में छात्राओं को सैन्य अनुशासन का अनुभव

कानपुर। महिला सशक्तीकरण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में विशेष परिचय एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया के निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को सैन्य जीवन, अनुशासन और पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विद्यालय की मेधावी छात्रा लाइबा शेख को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक सेनानायक बनाया गया। लाइबा ने सेनानायक की कुर्सी पर बैठकर कार्यालय के कार्यों को देखा और अधिकारियों से संवाद किया। सेनानायक ने उन्हें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वाहिनी परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल, कंप्यूटर लैब, खेल परिसर और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्हें सैन्य जीवन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।
सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और कठिनाइयों से घबराने के बजाय साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुष्मिता चौरसिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ तथा पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद