होली बाद वापसी की भीड़, आरपीएफ ने संभाली व्यवस्था

कानपुर। होली के त्योहार के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष व्यवस्था की।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में जवानों ने प्लेटफॉर्म पर मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में बैठाया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनने दी गई। संभावित भीड़ को देखते हुए पहले से ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई थी। खजुराहो पैसेंजर, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी और आगरा फोर्ट इंटरसिटी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही जवानों ने यात्रियों की लाइन लगवाई और अनुशासन के साथ कोच के अंदर भेजा, ताकि पायदान पर चढ़ते समय किसी तरह की दुर्घटना न हो।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार ने बताया कि त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को भीड़ के कारण किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह उनकी प्राथमिकता है। अधिक भीड़ में अक्सर धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है, जिससे चोट या चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए टीम ने समन्वय के साथ लाइन बनवाकर यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने की व्यवस्था की।
आरपीएफ की इस सक्रियता और विनम्र व्यवहार की यात्रियों ने भी सराहना की। अनुशासित तरीके से यात्रियों के ट्रेन में प्रवेश करने से स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी और ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रूप से जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद