प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो में तीन पर आरोप

कानपुर। जनपद के अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर गांव के तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। युवक ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई तो लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। आरोप है कि युवती के परिवार के कुछ दबंगों ने युवक को लगातार जान से मारने की धमकियां दीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
बताया जा रहा है कि इन्हीं धमकियों से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने गांव के ही तीन लोगों का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद