गश्त के दौरान 6 किलो मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट की नौबस्ता थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 6 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला हंसपुरम चौकी क्षेत्र का है। बुधवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।
संदिग्ध गतिविधि देखते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दी। बसंत विहार चौकी प्रभारी नितिन सिंह और हंसपुरम चौकी प्रभारी कौशल मिश्रा ने अपनी टीम के साथ पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग से करीब 6 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।
पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद