22 फरवरी से भाजपा का नव मतदाता अभियान, कानपुर उत्तर में हर बूथ पर 10 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मतदाता अभियान की विस्तृत रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 131वें संस्करण को सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टोली नव मतदाता बनाने के लिए निकलेगी। टोली में आईटी टीम के प्रशिक्षित कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जो अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का मौके पर ही फॉर्म-7 भरवाने, मैपिंग कराने और ऑनलाइन पंजीकरण में सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सीसामऊ विधानसभा और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। साथ ही अपात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से बाहर कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर 10 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 26 फरवरी तक लगातार चलेगा। मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं की टोली की सूची बनाकर जिले को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल की मॉनिटरिंग के लिए चार-चार वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपेंगे। बैठक में अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, अनुराग शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, विनय पटेल, धीरज बाल्मीकि, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, रोहित साहू, सुनील जायसवाल, प्रशांत त्रिपाठी, अनुप्रिया दोषी, रवि पांडे, श्यामू तिवारी, मंडल अध्यक्ष, गौरव पांडे, योगेश पांडे, इंद्रजीत खन्ना, दीपक शुक्ला, हर्षित श्रीवास्तव लाला, आशीष तिवारी, मनीष त्रिपाठी, नर्मदा पांडेय, श्याम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद