अंगदान के लिए जागरूकता फैलाएगी आईएमए कानपुर की ‘Docs on Wheels’ कार रैली

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा “आई.एम.ए. ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 – Docs on Wheels” के आयोजन को लेकर आई.एम.ए. भवन, परेड में आयोजित पत्रकार वार्ता में रैली की विस्तृत जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, कार रैली चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. रेणु सिंह गहलोत, को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी, वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि कार रैली का मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। रैली की थीम “Donate Organs, Save Life” रखी गई है। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।
कार रैली का फ्लैग ऑफ दिल्ली पब्लिक स्कूल, मैनावती मार्ग से किया जाएगा। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें चिकित्सक अपने परिवार के साथ भाग लेकर आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे।
आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय ने बताया कि रैली को आकर्षक बनाने के लिए ओवरऑल विनर, प्रथम व द्वितीय उपविजेता, बेस्ट लेडी ड्राइवर, बेस्ट ऑल लेडी क्रू, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट थीम डेकोरेटेड कार, सीनियर मोस्ट पार्टिसिपेंट, ट्रेजर हंट, क्विज सहित कई पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम 25 पंजीकरण कराने वालों के लिए विशेष लकी ड्रॉ भी होगा।
को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी ने बताया कि रैली से पूर्व प्रतिभागियों की ब्रीफिंग आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी, जहां मनोरंजन एवं खान-पान की व्यवस्था भी रहेगी। सांस्कृतिक सचिव डॉ. रेणु सिंह गहलोत ने बताया कि रैली के उपरांत कानपुर क्लब कैंट में रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने कहा कि आईएमए सामाजिक सरोकारों के तहत अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लगातार जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है और शहरवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की। पत्रकार वार्ता में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. सी. निहलानी, डॉ. अमित सिंह गौर, डॉ. देवज्योति देबरॉय एवं डॉ. स्मिता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद