कानपुर में AICC और PCC के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा से बापू का नाम हटाने और मजदूरों के अधिकारों में कथित बदलाव के विरोध में आयोजित की गई।
सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेस्टन रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा की। गांधी टोपी पहने कार्यकर्ता रामधुन गाते हुए आगे बढ़े। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।
भाजपा पर लगाया बापू के अपमान का आरोप
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा से बापू का नाम हटाना पूरे देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को महात्मा गांधी के विचारों, शिक्षा और त्याग से आपत्ति है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों से समझौता कर रही है और पूंजीपतियों के हित में नीतियां बना रही है।
मजदूरों के अधिकारों पर चिंता
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा के प्रावधानों में किए गए बदलावों से श्रमिकों के अधिकार असुरक्षित हो सकते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि योजना में क्या परिवर्तन किए गए हैं और मजदूरों के हितों की रक्षा कैसे होगी।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मखलू पांडे, आनंद प्रकाश वर्मा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खान, अतहर नईम, शंकर दत्त मिश्रा, रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, राजेश गौतम, पदम मोहन मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, टिल्लू ठाकुर, अमनदीप सिंह, साजिद सर, हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, आनंद शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, धवल पाण्डेय और मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।