कानपुर में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
प्रत्येक प्रकरण की ली गई वस्तुस्थिति
पुलिस आयुक्त ने प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए हर प्रकरण की वस्तुस्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके की स्थिति, पूर्व में की गई कार्रवाई और लंबित मामलों की रिपोर्ट भी तलब की।
समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पुलिस आयुक्त ने सभी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियत समयसीमा के भीतर वैधानिक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर
जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि हर फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।