अरौल पुलिस ने 75 हजार के इनामी ‘कल्लू’ को दबोचा

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की अरौल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 75 हजार रुपये के इनामी, शातिर और खूंखार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जो बीते कई वर्षों से पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग राज्यों में नाम बदलकर फरारी काट रहा था। इस गिरफ्तारी से न सिर्फ अरौल बल्कि पूरे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
डीसीपी पश्चिमी एसएम कासिम आबिदी के निर्देशन और एसीपी के आदेशों के अनुपालन में अरौल थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को लंबे समय से वांछित चल रहे अपराधी की लोकेशन को लेकर सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने मकनपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू उर्फ फिरोज उर्फ निजामुद्दीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। पुलिस के अनुसार, कल्लू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम और ठिकाना बदलता रहा। वह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी अलग-अलग नामों से रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा। इसी वजह से वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियुक्त पर हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर और जघन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों—कानपुर नगर, जौनपुर, औरैया सहित अन्य स्थानों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के चलते उस पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद