पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने हेल्प डेस्क शिविर लगाकर एसआईआर अभियान को दी नई गति

कानपुर।
विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण नगर स्थित पोलिंग स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में एक एसआईआर हेल्प डेस्क शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में मंडल उपाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा, सेक्टर संयोजक विनोद त्रिपाठी तथा बूथ समिति के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर के माध्यम से नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरवाए गए, वहीं स्थानांतरण व संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया गया।
हेल्प डेस्क शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम, फोटो एवं पते से संबंधित आ रही विभिन्न त्रुटियों और शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण कराया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने दस्तावेजों को सही कराया और नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार से जोड़ना है, ताकि लोकतंत्र की नींव और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए, इसके लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जा रहा है।
शिविर में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अश्विनी गौतम, कृष्णकांत मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, सुनील कुलश्रेष्ठ, नितिन अवस्थी, गोपाल दीक्षित, प्रेम शुक्ला, अनुराग सोनी, जीतू गुप्ता, आलोक दीक्षित, अमर सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में भी एसआईआर अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु अधिक से अधिक हेल्प डेस्क शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया, जिससे हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद