जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर। जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को निवेश, बचत एवं वित्तीय योजना के प्रति जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में सीआईईएल एवं एएमसी संस्थान के प्रशिक्षक श्री अनुराग शुक्ला एवं श्री शाश्वत ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक विभिन्न वित्तीय योजनाओं से संबंधित उपयोगी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने म्यूचुअल फंड, बीमा तथा सुरक्षित निवेश के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि कम उम्र से ही निवेश की आदत अपनाकर भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी समिति की सदस्य साधना यादव द्वारा किया गया। संगोष्ठी समिति की संयोजिका प्रो. दिवेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वित्तीय निवेश की महत्ता को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि का परिचय संगोष्ठी समिति की सह-संयोजिका सुनीता द्विवेदी द्वारा कराया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समिति सदस्य प्रो. अर्चना दीक्षित ने किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक विभागों की लगभग 40 छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कल्पना, डॉ. शालिनी, सायमा पूनम, श्रीमती प्रतिमा, श्रीमती आरती, बी. रुचि कटियार एवं डॉ. ममता सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद