कानपुर में 31वां खिचड़ी समरसता भोज सम्पन्न, भवानी भीख ने समानता का संदेश दिया

कानपुर।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के द्वारा मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर 31वां विशाल खिचड़ी समरसता भोज लोको पायलट लॉबी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत के संघ चालक भवानी भीख, विशिष्ट अतिथि जूही बड़े हनुमान मंदिर के महंत राष्ट्रीय धर्माचार्य मधुर महाराज और प्रमुख वक्ता भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कमलेश पासवान और संचालन जोनल संयुक्त मंत्री कुंदन कुमार सिंह ने की। विधिवत शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ ठेंगड़ी, विश्वकर्मा भगवान और भारत माता की फोटो पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर हुई। मंचासीन अधिकारियों को श्रीराम पटका, भारतीय मजदूर संघ की डायरी और संघ यात्रा के सौ वर्ष की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भवानी भीख ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज निर्माण और समानता की दिशा पर प्रकाश डाला। महंत मधुर महाराज ने मकर-संक्रांति पर खिचड़ी से संबंधित वैज्ञानिक मान्यता और परंपरा की जानकारी दी। प्रमुख वक्ता अनिल उपाध्याय ने कहा कि खिचड़ी ही एकमात्र ऐसा पर्व है, जो पूरे देश में मनाया जाता है और यह समाज में समानता और समरसता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख उपस्थितियों में आईपीएस चौहान, उषा शुक्ला, राजाराम मीणा, एमके झा, ओम प्रकाश मिश्रा, ऋषभ तिवारी, प्रशांत सिंह, संकेत सुमन त्रिपाठी, मनोज गोस्वामी, मणिहरण, राकेश रंजन, अलोक कश्यप, विरेन्द्र कुमार, विपिन मिश्रा, सतीश चंद्र वर्मा, अभिषेक दुबे, ज्ञान पांडेय, सुरेन्द्र कुमार, संदेश शर्मा, अंबुज कुशवाहा, मनोज कठेरिया और योगेश मीणा शामिल रहे।
भवानी भीख ने समरसता भोज के माध्यम से समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भव्य खिचड़ी भोज का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद