बैठक के जरिए व्यापारियों ने एक-जुट होकर दिया संदेश
कानपुर-शास्त्री नगर स्थित केएस पैलेस गेस्ट हाउस में सराफा व्यवसाई एवं सोनार समाज में ज्वैलर्स से जुड़े लोगों का बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि काशी नगरी बनारस से आए हुए अविनाश सेठ समाजसेवी,राहुल सेठ, विकास सेठ,कैलाश सेठ अमरनाथ सेठ और उनकी टीम ने हिजाब, बुरका, हेलमेट पहनकर, मास्क लगाकर आने वाले व्यक्तियों को सोना चांदी का सामान नहीं दिखाएंगे सर्वप्रथम उनकी आईडी प्रूफ लेंगे उसका वेरिफिकेशन कराएंगे उसके बाद ही लेन देन किया जाएगा आज-कल जो पूरे भारतवर्ष में सोने चांदी की बड़ी हुई कीमतों के कारण छोटे-बडे दुकानदारों के साथ चोरी, टप्पेबाजी,लूटपाट छीनौती की जो घटनाएं हो रही है उनको देखते हुए यह निर्णय लिया गया साथ ही बैठक में व्यापारियों के हित एवं सुरक्षा को देखते हुए एक विश्वसनीय तथा पारदर्शीता के साथ समाज के लिए एवं ज्वेलर्स के लिए आवश्यकता अनुसार लड़ाई लड़ सके तथा शासन एवं सरकार से सुरक्षा की मांग कर सके ऐसे विश्वसनीय कार्य प्रणाली के साथ ने पूरे प्रदेश में सुविधाओं का आगाज किया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल अविनाश सेठ, वेद गुप्ता, अमित मिश्रा, राजन वर्मा, अजय वर्मा, मनोज वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, कालीचरण वर्मा आदि लोग उपस्थित हुए