बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ कल मनाया जाएगा श्याम बाबा महोत्सव

कानपुर नगर। श्री श्याम परिवार संस्था के तत्वावधान में रविवार को बाल भवन, फूलबाग में भव्य श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्याम प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के दौरान बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार एवं पावन ज्योति दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करेंगे। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से पधार रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम रस प्रवाहक अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। कोलकाता से जयशंकर चौधरी, इंदौर से किशन भगत तथा राजस्थान के तिजारा से सुधांशु गौतम बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। इनके साथ ही कानपुर नगर के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक संदीप दीक्षित, श्रेष्ठ दीक्षित एवं हर्ष गौड़ भी श्याम भजन रस गंगा की अविरल वर्षा करेंगे। महोत्सव के दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी श्याम प्रेमियों को श्याम रसोई के माध्यम से बाबा श्याम की पावन प्रसादी वितरित की जाएगी। इस आयोजन की जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से संस्था के अध्यक्ष शिवसागर अग्रवाल, महामंत्री मनीष अग्रवाल ‘दर्पण’ एवं उत्सव संयोजक पारस अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति, सेवा और सद्भावना की भावना को सुदृढ़ करना है।
पत्रकार वार्ता के दौरान कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष कपूर, गिरधारी गौड़, मंत्री नवीन अग्रवाल एवं ज्ञानेंद्र बिश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद