वूमन इंटरप्रेन्योर विंग की बैठक, कार्यकारिणी का विस्तार

कानपुर। दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र की महिला उद्यमियों को उद्योग जगत की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित ‘कोआपरेटिव इस्टेट वूमन इंटरप्रेन्योर विंग’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महिला उद्यमी सदस्यों ने संस्था के प्रेसीडेंट रमन कपूर एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस क्रम में रीना विर्दी, रेनू खन्ना, विनीत कौर मारवाह और नंदिनी जैन को ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं राजिन्दर कौर, अनीता सबलोक, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौरसिया, प्रियंका सेठी, पूनम सेठी, सूरज आहूजा, मधुबाला गोयल एवं रश्मि माखीजा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।

प्रेसीडेंट रमन कपूर ने सभी नव-मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी से औद्योगिक क्षेत्र में नवाचार, रोजगार सृजन और सामाजिक जिम्मेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने महिला सदस्यों द्वारा श्रमिकों एवं कामगारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित ‘कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल’ की देखरेख और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण की पहल को भी प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज अनेक महिलाएं रोजगार की सृजनकर्ता बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि शहर और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘कोआपरेटिव इस्टेट वूमन इंटरप्रेन्योर विंग’ महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ महिला उद्यमियों के लिए नए अवसरों और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद