एनएबीएल-प्रमाणित प्रयोगशाला अब शुगर मिलों को गुणवत्ता नियंत्रण में देगी एकीकृत सहायता
कानपुर-एनएबीएल-प्रमाणित बहु-विषयक विश्लेषात्मक परीक्षण प्रयोगशाला, अमर फार्मास्यूटिकल्स एंड लैब्स (आई) प्राईवेट लिमिटेड, ने अपनी परीक्षण सेवाओं का विस्तार अब चीनी (शुगर) क्षेत्र के लिए कर दिया है। भविष्य में प्रयोगशाला की योजनाओं में एथेनॉल और डिस्टिलरी से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षण सेवाओं को भी शामिल करना है उद्योगों में गुणवत्ता और सुरक्षा की बढ़ती मांगों को देखते हुए, अमर लैब्स ने अपने तकनीकी ढांचे को उन्नत उपकरणों जैसे गैस क्रोमैटोग्राफी मास स्पेक्ट्रोमेट्री, एटॉमिक एब्ज़ॉर्प्शन स्पेक्ट्रोस्कोपी और पूर्णतः सुसज्जित माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला के साथ मज़बूत किया है नव-विकसित सुविधाओं के उद्घाटन के अवसर पर, प्रोफ़ेसर नरेंद्र मोहन (पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की समग्र परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, और यह पहल शुगर मिलों तथा डिस्टिलरीज़ को एक ही छत के नीचे महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक सहायता प्रदान करेगी प्रयोगशाला के प्रबंध निदेशक, भारत भूषण गुलाटी, ने कहा कि यह विस्तार क्षेत्र में विश्वसनीय और उद्योग-उन्मुख परीक्षण अवसंरचना विकसित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे सुयश गुलाटी ने बताया कि प्रयोगशाला का उद्देश्य नियामक आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद विश्लेषणात्मक साझेदार के रूप में कार्य करना है।