मनीष गुप्ता
कानपुर-इलेक्ट्रॉनिक (ई-वाहन) गाड़ियों की तेज़ी से बढ़ती माँग को देखते हुए, कानपुर के नौबस्ता बंबा के पास सोमवार को भदौरिया ऑटोमोबाइल (ई-स्कूटी एवं बैटरी रिक्शा) के भव्य शोरूम का शुभारंभ किया गया। यह शोरूम पूर्व विधायक श्री रघुनंदन सिंह भदौरिया द्वारा शुरू किया गया है, जो ग्राहकों को एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित संपूर्ण सुविधाएँ प्रदान करेगा शोरूम का उद्घाटन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल और कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने फीता काटकर किया ज्ञापन पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर श्री भदौरिया ने बताया कि उनके शोरूम में ग्राहकों के लिए तीन मुख्य सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी: सेल्स (बिक्री), चार्जिंग सर्विस, और रिपेयरिंग सर्विस। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर अनुभव मिलेगा उन्होंने आगे बताया कि ग्राहकों की बेहतर सेवा और तकनीकी सहायता के लिए एनआरजे कंपनी के विशेषज्ञ इंजीनियर भी इस शोरूम पर उपलब्ध रहेंगे, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के मेंटेनेंस और ग्राहक सेवा में सहायता करेंगे शोरूम के भव्य शुभारंभ के मौके पर राजनीतिक और क्षेत्रीय क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें पनकी मंदिर के महंत श्री कृष्ण दास, विधायक महेश त्रिवेदी, तथा कई अन्य क्षेत्रीय और राजनीतिक हस्तियाँ शामिल थीं। इन सभी ने भदौरिया ऑटोमोबाइल के इस नए प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं, जो पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देगा।
महापौर प्रमिला पांडे ने किया भदौरिया ऑटोमोबाइल का भव्य शुभारंभ