जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति की भेंट

कानपुर-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति मुख्यमंत्री को भेंट की ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की मुख्यमंत्री ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद