आमजन की शिकायतों पर गंभीर: पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सुनी समस्याएं

पुलिस विभाग जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध : पुलिस आयुक्त

कानपुर-कानपुर नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने स्वयं उपस्थित होकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना जनसुनवाई के दौरान, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने प्रत्येक शिकायत और प्रकरण पर गहन ध्यान दिया उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी शिकायतें दर्ज की जाएं और उन पर समुचित कार्यवाही हो पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके, उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखी जाए, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े जनसुनवाई के माध्यम से कानपुर पुलिस विभाग ने एक बार फिर आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता दोहराई है पुलिस आयुक्त का यह प्रयास, नागरिकों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है कानपुर पुलिस का उद्देश्य है कि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द उनके दरवाजे तक पहुंचाया जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद