उगाही के आरोप में खाद्य निरीक्षक अनिल पाल निलंबित, व्यापारी की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज

कानपुर-कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में उगाही के गंभीर आरोपों के बाद खाद्य निरीक्षक अनिल पाल को निलंबित कर दिया गया है एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार देर रात यह कार्यवाही की गई अनिल पाल को लखनऊ मंडलीय कार्यालय से संबद्ध करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश भी जारी हुए हैं उन पर व्यापारी से रिश्वत मांगने, धमकाने और पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे यह मामला तब सामने आया जब सरसौल कस्बे के आयुष जनरल स्टोर संचालक राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि खाद्य निरीक्षक और उसके साथ आए व्यक्ति ने सैंपलिंग के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की व्यापारी ने 6,000 रुपए नकद, 4,000 रुपए ऑनलाइन और 500 रुपए चालक को देने का दावा करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं भुगतान स्क्रीनशॉट सहित फ़रियाद दर्ज कराई थी तीन दिन तक थाना स्तर पर कार्यवाही न होने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी व दर्जनों व्यापारी थाने पहुंचे और कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी दबाव बढ़ने के बाद महाराजपुर पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है निलंबन से व्यापारी वर्ग ने राहत जताई है, लेकिन दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद