मनीष गुप्ता
कानपुर। रेलवे में हो रही चोरी और छिनैती की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने मंगलवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी सूरज धानुक (उम्र 40 वर्ष), निवासी सिटी साइड रेलवे कॉलोनी, थाना हरबंश मोहाल, को हेरिशगंज पुल से आगे टाटमिल चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त लंबे समय से जीआरपी के दो अभियोगों में वांछित चल रहा था। पकड़े जाने पर उसकी तलाशी में दो चोरी के मोबाइल फोन—सैमसंग और रियलमी कंपनी के—बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में सूरज ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और आउटर क्षेत्र में ट्रेन की खिड़की और दरवाजे के पास खड़े यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल और सामान चोरी करता था। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी तथा आईजी रेलवे मोदक राजेश डी. राव के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की मॉनिटरिंग और सीओ रेलवे कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में यह टीम लगातार अपराध नियंत्रण अभियान चला रही है।
अभियुक्त सूरज धानुक का आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा है। उसके खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, भादवि की विभिन्न धाराओं सहित कुल 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनि. जितेंद्र सिंह यादव, उनि. सुनील कुमार, उनि. अजीत प्रताप, हे.का. वसीम खान, हे.का. हरिपाल यादव, हे.का. सुहैल खान, हे.का. अमित सिंह, हे.का. रमेश सोनकर, का. बलवंत चौधरी, का. सत्येंद्र सिंह, का. शिवेंद्र कुमार, का. संजीव मौर्य, का. विजय सिंह, का. कुलदीप कुमार सहित सर्विलांस सेल प्रयागराज के उनि. राधामोहन और का. शिव प्रताप शामिल रहे।
जीआरपी ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित
जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन यात्रियों का मोबाइल चुराने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार