वंचित समाज संयुक्त मोर्चा ने सर्वहारा कल्याणकारी कार्यों में बाधा डालने वालों का किया विरोध,
बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में मंगल भवन निर्माण के लिए महापौर प्रमिला पांडेय का जताया आभार
कानपुर-वंचित समाज के हितों के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के समूह वंचित समाज संयुक्त मोर्चा ने सर्वहारा समाज के कल्याणकारी कार्यों में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है मोर्चा ने सर्वसम्मति से ऐसे तत्वों के कार्यों को निंदनीय बताते हुए उनका विरोध प्रकट किया है मोर्चे की यह प्रतिक्रिया शहर के बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में नगर निगम के सहयोग से मंगल भवन के निर्माण कार्य को लेकर आई है, जिसे महापौर प्रमिला पांडेय के प्रयासों से कराया जा रहा है मोर्चा के पदाधिकारियों ने सर्वहारा वंचित समाज के लिए बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में मंगल भवन के निर्माण कार्य के लिए महापौर प्रमिला पांडेय का हार्दिक अभिनंदन किया है उनका मानना है कि इस तरह के सामुदायिक भवन वंचित समाज के लोगों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बड़ी राहत प्रदान करेंगे मोर्चा के अध्यक्ष विनय सेन और महामंत्री जेपी हजारिया ने महापौर से विशेष माँग की है उन्होंने कहा कि “हम महापौर से अपील करते हैं कि शहर के सभी जोनों में इसी प्रकार के मंगल भवनों का निर्माण कराया जाए, ताकि शहर का सर्वहारा वंचित समाज बिना किसी भेदभाव के इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके “अवरोध पैदा करने वालों का विरोध मोर्चा की बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने कल्याणकारी योजनाओं में बाधा डालने वाले तत्वों पर गंभीर चिंता व्यक्त की वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि जब समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए योजनाएं लाई जा रही हैं, तो कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग इसमें अवरोध पैदा कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है इस पुनीत कार्य के लिए वंचित समाज संयुक्त मोर्चा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वे जल्द ही महापौर प्रमिला पांडेय का विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे इस बैठक और वार्ता में प्रमुख रूप से विनय सेन, जेपी हजारिया, जितेंद्र खरे, राकेश, तारा चंद्र, श्रीकांत वैरी शाल, हरभजन, बाबू सिंह, महेंद्र पाल, डी डी सुमन, शशि, आरती पासवान, विनोद कुमार, प्रकाश हजारिया, पप्पू गुप्ता, बबलू खोटे, सहित वंचित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल रहे।