आरटीओ में स्मार्ट चिप का टेंडर खत्म, फो कॉम नेट कम्पनी ने काम संभाला

फो कॉम नेट कम्पनी के 9 कर्मी हुए तैनात, दलाल केबिन के अन्दर रहे मौजूद

कानपुर-आरटीओ कार्यालय में रोज मार्टा कम्पनी का टेंडर समाप्त होने के बाद फो कॉम नेट कम्पनी ने बायोमैट्रिक का काम संभाल लिया लेकिन उनके काम संभालते ही फो कॉम नेट कम्पनी के कर्मचारियों ने दलालों से सेटिंग कर अपना निजी लाभ शुरू कर दिया पहला दिन होने के कारण केवल दो ही आईडी बन सकी जिसके चलते आवेदको की लम्बी कतार विंडो पर लगी रही यही नही दलाल केबिन के अन्दर से काम कराते हुए दिखे सुपरवाइजर नीरज यादव से पूछने पर उन्होंने दलाल की जानकारी न होने का हवाला दिया।
आपको बता दे कि लगभग 10 वर्षाे से स्मार्ट चिप कम्पनी कानपुर आरटीओ कार्यालय में बायामैट्रिक का काम संभाल रही थी,लेकिन उनकी कम्पनी की समय सीमा समाप्त होने के बाद फो कॉम नेट प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय में बायोमैट्रिक का काम संभाल लिया निजी कम्पनी के 9 लोगो की सभी विंडो पर तैनाती की गई है पहले दिन के काम की शुरूआत दलालो की मिली भगत के साथ शुरू हुई और सेटिंग का काम चालू हो गया वही सुपरवाइजर नीरज यादव का कहना है कि अभी उनको दलालों के बारे में कोई जानकारी या पहचान नही हुई है लेकिन केबिन के अन्दर से कोई भी दलाल या बाहरी व्यक्ति का काम नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद