कानपुर-आगामी चुनावों के मद्देनज़र बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज़ कर दी है इसी क्रम में, बसपा के तत्वाधान में कानपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक शहर के नवीन मार्केट स्थित बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस उच्च-स्तरीय बैठक में संगठन की ज़मीनी हकीकत, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया समीक्षा बैठक की अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेताओं ने संयुक्त रूप से की प्रमुख रूप से इन नेताओं की उपस्थिति रही गयाचरन दिनकर (बसपा के मुख्य प्रभारी), बाबू मुनकाद अली (बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी), सूरज सिंह जाटव (मुख्य मंडल प्रभारी), अनिल पाल (मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर) और अजय गोयल (प्रभारी कानपुर) बैठक के दौरान, मुख्य प्रभारियों ने मंडल के सभी ज़िलों के संगठन पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया और उनसे बूथ स्तर तक की गतिविधियों का विस्तृत फीडबैक लिया। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य एजेंडा सदस्यता अभियान को गति देना, सर्व समाज को पार्टी से जोड़ना और दलित एवं पिछड़े वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा मुख्य वक्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो के निर्देशों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया और संगठन को एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई प्रमुख लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी को और मज़बूती मिली है इस दौरान व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करने वाली एकमात्र पार्टी है और वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, इसी मौके पर प्रधान महावीर सिंह राजपूत ने अपने कई साथियों संग बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में व्यापारी नेता रवि गुप्ता द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के लिए स्वालपहार की व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीति पर गहन मंथन