बैंककर्मियों एवं अधिकारियो का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, बैंक कर्मचारी काली पट्टी पहनकर करेंगे कार्य

कानपुर-आल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है यह विरोध केंद्र सरकार की “मजदूर विरोधी नीतियों” और “जबरन थोपे जा रहे विपरीत लेबर कोड” के खिलाफ है PNBSA, जो कि AIBEA/UPBEU से संबद्ध है, ने अपने सदस्यों से विरोध के रूप में काली पट्टी पहनकर कार्य करने की अपील की है पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर एवं मंत्री डीके सती ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है PNBSA कानपुर यूनिट ने 24.11.2025 को जारी अपने पर्चे में उल्लेख किया है कि विरोध का मुख्य उद्देश्य सरकार की श्रम विरोधी और जन विरोधी नीतियों का विरोध करना है, जिसमें मजदूर संहिता का क्रियान्वयन भी शामिल है जारी पत्र में कहा गया हैं “हम सरकार की लगातार बढ़ती मजदूर विरोधी, जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के प्रति चिंतित हैं। सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र महासंघों और संयुक्त किसान मोर्चा ने भी 2025 के जुलाई में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था “बैंक यूनियनों ने इस बात पर जोर दिया है कि सरकार ने 21 नवंबर 2025 को श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है यूनियनों का कहना है कि यह निर्णय बिना किसी चर्चा या ट्रेड यूनियनों से सलाह के लिया गया है पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर और मंत्री डीके सती, सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे 26 नवंबर 2025 की शाम को इस विरोध एवं प्रदर्शन में शामिल हों और ‘काला बिल्ला’ पहनकर सरकार के इन कदमों का विरोध करें यह कदम बैंक कर्मचारियों के बीच श्रम अधिकारों के हनन और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद